मोहला : धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान बनी जनजातीय सशक्तिकरण की मिसाल, 2340 नागरिकों को मिला आधार समाधान

-धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से आदिवासी अंचलों में डिजिटल क्रांति, आधार संचालक लखन लाल साहू को मिला आधार एक्सीलेंस अवॉर्ड

मोहला ।  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय समुदाय के जीवन में आशा की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक आधार से संबंधित सेवाएं पहुँचाई जा रही हैं, जिससे हजारों नागरिकों को घर के पास ही राहत मिल रही है।

         अब तक जिले में आयोजित शिविरों के माध्यम से 2340 से अधिक जनजातीय नागरिकों को आधार कार्ड बनाया, अद्यतन एवं समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इससे यह स्पष्ट होता है कि धरती आबा योजना केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के लिए एक डिजिटल सशक्तिकरण अभियान बन गई है।
         जिले के आधार सेवा संचालक लखन लाल साहू को LWE  जिला अंतर्गत राज्य में Best performing Operator in Aadhaar Enrolment &Update services in LWE Districts of Chhattisgarh State यह पुरस्कार UIDAI REGIONAL OFFICE HYDERABAD द्वारा 20 जून 2025 को रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।  

          धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत नागरिकों को डिजिटल सेवा आधार, आय, जाति, निवास, बिजली की बिल भुगतान, गैस रिफिलिंग, ट्रेन टिकट, बैंकिग, किसानों का फसल बीमा, किसान पंजीयन, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आदि सेवाएं जनजातीय समुदाय के नागरिकों को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर में ग्राम स्तर पर ही मुहैया हो रहा है।

         धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान आज ग्राम विकास, जन सुविधा और डिजिटल समावेश का प्रतीक बन चुकी है। यह पहल न केवल आधार जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुलभ बना रही है, बल्कि जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

50 minutes ago
मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…

1 hour ago
CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…

1 hour ago
CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…

1 hour ago
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

होनहार को पंख   सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…

1 hour ago