– जनजातीय समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य

– 15 से 30 जून तक कलस्टर स्तर पर होगा शिविर का आयोजन

मोहला। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 2.0 के  संबंध में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरूआत भगवान बिरसामुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवम्बर 2024 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा किया गया था। 15 नवम्बर 2024 से 15 नवम्बर 2025 तक की अवधि को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। अभियान के संचालन और नागरिकों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु धरती आबा जनभागीदारी अभियान 15 जून से 30 जून तक विशेष रूप से चलाया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is NEWS-23-1024x1024.jpg

        अभियान में जनजाति समुदायों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में ग्रामों के चयन का आधार जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंत्योदय सर्वे 2022 के डेटा को आधार मानकर किया गया है। जिसका दो मुख्य आधार निर्धारित किया गया है। इनमें ग्राम में जनजातीय वर्ग की जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। इसी तरह ग्राम की कुल जनसंख्या 500 से अधिक होना चाहिए। निर्धारित किया गया है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 03 विकासखण्डों के 23 ग्रामों का चिन्हांकन कलस्टर के रूप में किया गया है। जहां विशेष शिविर का आयोजन 16 जून से 30 जून तक किया जावेगा।

      जिसके अंतर्गत कुल 245 ग्रामों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति/समुदाय हेतु केन्द्र सरकार के 17 मंत्रालयों की 25 जनकल्याणकारी योजनाओं सेवाओं का  का लाभ सीधे तौर पर पहुंचाया जायेगा। जिला स्तर पर कैम्पेन का आयोजन 16 जून 2025 से एवं विकासखण्ड/ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्पेन का आयोजन 17-30 जून तक किया जायेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 23 कलस्टरों हेतु विभिन्न विभागों के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

       23 कलस्टर ग्रामों में लगने वाले इन विशेष शिविर के माध्यम से व्यक्तिगत/सामुदायिक केन्द्रीय सेवा/योजना से वंचित जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, राशन कार्ड, जाति निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, समाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड, वन-धन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, मातृ एवं शिशु कल्याण से लाभान्वित किया जायेगा।

      धरती आबा अभियाान के दीर्घकालिक गतिविधियों में प्रधनमंत्री आवास, संपर्क सड़के, जलापूर्ति, घरों का विद्युतीकरण, सौर उर्जा योजना, मोबाईल मेडिकल यूनिट, गैस कनेक्शन, आंगनबाड़ी केन्द्र, छात्रावास, पोषण वाटिका, भारत नेट, स्कील इंडिया, डिजिटल इनिशिएटिव, कृषि को बढ़ावा, मत्स्य पालन, पशु पालन, क्षमता विकास, जनजातीय होम स्टे एवं प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को शामिल किया गया है।
      अभियान के तहत चयनित आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सिकलसेल जांच/परीक्षण तथा वृहद वृक्षारोपण का भी आयोजन किया जावेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *