छत्तीसगढ़

मोहला : धोबेदण्ड में आयोजित समाधान शिविर में 3499 आवेदकों को मिला अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा मौका

– समाधान शिविर में प्राप्त 81 आवेदनों का तत्काल किया गया समाधान

– विभिन्न योजनाओं के तहत 90 हितग्राहियों को किया लाभान्वित

        मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन और मार्गदर्शन में विकास खंड मोहला के ग्राम पंचायत धोबेदण्ड में आज समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर 3499 आमजनों को अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा मौका साबित हुआ है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त 3499 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही समाधान शिविर स्थल में विभिन्न विभागों को 81 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका तत्काल मौके पर ही निराकरण करते हुए लाभान्वित किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 90 हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित करते हुए लाभान्वित किया गया। समाधान शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों को उनकी मांग पर नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। इसी प्रकार 5 हितग्राहियों को मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, 5 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, 21 हितग्राहियों को पशु शेड स्वीकृत प्रमाण पत्र, चार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर घर की चाबी प्रदान किया गया। इसी प्रकार 5 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही साथ 6 हितग्राहियों को सुपोषण आहार कीट, 6 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति का प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चेक पत्र, 3 तीन कृषकों को जमीन नक्शा प्रदाय किया गया।
        ग्राम पंचायत धोबेदण्ड में आयोजित समाधान शिविर अनेक हितग्राहियों को अपनी समस्याओं से निजात पाने का कारगर मौका साबित हुआ है। समाधान शिविर में जहां समस्या और मांगों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत अनेकों हितग्राहियों को उनकी मांग पर सामग्री व चेक वितरित करते हुए लाभान्वित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर, वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, एसडीएम हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ केशवरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

32 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

47 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

52 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

57 minutes ago
रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…

1 hour ago
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

2 hours ago