मोहला। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नवीन आईटीआई भवन सह पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य के लिए मैनुअल निविदा आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यालय कलेक्टर से निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर समय 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निविदा लिफाफा खोले जाने की तिथि 13 दिसंबर सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य के लिए अनुमानित लागत 2 करोड़ 46 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। उक्त निविदा के लिए अमानत राशि 246000 रूपये, निविदा प्रपत्र का निर्धारित मूल्य 1500 रूपये, निर्माण कार्य को पूर्ण करने की निर्धारित समयावधि 24 माह वर्षा ऋतु सहित निर्धारित किया गया है। ठेकेदार को बी श्रेणी या इससे अधिक की श्रेणी का होना आवश्यक है। निविदा से संबंधित जानकारी जिले की वेबसाइट – www.mohla-manpur-ambagarhchawki.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…