मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाले नशामुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ गतदिवस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, क्विज शो एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नशामुक्ति विषय पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गयाए जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, श्रम निरीक्षक तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को नशा न करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं जनसंदेश कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से समाज में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…