छत्तीसगढ़

मोहला : निर्वाचन के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करें…कलेक्टर

सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करें

मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें

 मोहला 24 जून 2023

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 24 जून कलेक्टर एस जयवर्ध ने आज जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक लेकर निर्वाचन कार्य के लिए किए जा रहे तैयारियों की गहन समीक्षा की । कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 17 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़े, इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें।

         कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मतदाता जो अन्य स्थानांतरित हो गए है। अथवा जिनका मृत्यु हो गया है, उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में अति विशिष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में सम्मिलित होने से ना छूटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित बने। इसके लिए पूर्ण जवाबदारीपूर्वक  कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा सुनिश्चित किया जाए। मतदान केंद्रों में रनिंग वाटर की व्यवस्था हो साथ ही मतदान केंद्रों में रैम्प की व्यवस्था बनाने की कार्यवाही भी समय पर कर लेवे।  कलेक्टर ने कहा कि अपने निर्धारित क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अपने स्तर पर पूर्ण कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन नागरिकों का मृत्यु हो गया है उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए तहसील स्तर पर कारवाही किया जाए। कलेक्टर ने बीएलओ और सुपरवाइजर से कहा कि स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची बनाने में आप की महती भूमिका है, आप सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने दायित्व का निर्वहन जवाबदारी पूर्वक करें। बैठक में मोहला अनुविभागिय अधिकारी राजस्व हेमेंद्र भूआर्य उपस्थित थे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत नियुक्त सभी बीएलओ और सुपरवाइजर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

kgnews

Recent Posts

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…

30 minutes ago
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…

39 minutes ago
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…

46 minutes ago
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…

48 minutes ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…

1 hour ago
बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर में बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव…

1 hour ago