मोहला : नौनिहाल छात्रवृत्ति से श्रमिक परिवार के सपनों को मिली नई उड़ान

– श्रमिक के बेटे नेहाल को मिला छात्रवृत्ति, शिक्षा की राह हुई आसान

– 800 छात्रों को लाभान्वित करने का मिला था लक्ष्य,  विभाग के प्रयासों से 2856 छात्रों को मिली स्वीकृति

              मोहला । जिले मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 06 में रहने वाली प्रतिभा निषाद, जो एक पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं, अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करती रही हैं। सीमित आय और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका एक ही सपना था कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
           यह सपना तब साकार होता दिखा, जब उनके पुत्र नेहाल निषाद को “मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हुआ। यह योजना श्रम विभाग के तहत संचालित होकर पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने अध्ययन को आगे बढ़ा सकें। नेहाल को मिली इस सहायता राशि ने न केवल उसकी पढ़ाई को आसान बनाया, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दी। अब वह अपने सपनों को साकार करने की दिशा में और अधिक उत्साह से आगे बढ़ रहा हैं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, यहां तक कि पीएचडी और शोध कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी 1 हजार से 10 हजार तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। साथ ही, इसमें अंकों की कोई अनिवार्यता नहीं है, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों के बच्चे इसका लाभ उठा सकते हैं।        
             शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले को 800 छात्रों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभाग के प्रयासों से 2856 छात्रों को स्वीकृति दी गई, जो लक्ष्य का लगभग 357 प्रतिशत है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि योजना न केवल सफल है, बल्कि ज़रूरतमंद परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंच भी रही है। प्रतिभा निषाद का परिवार योजना का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर श्रमिकों के बच्चे भी अपने सपनों को नई दिशा दे सकते हैं। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि श्रमिक परिवारों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

7 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

7 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

7 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

7 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

7 hours ago