मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में शुक्रवार को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
बाल कैबिनेट में मोहित कुमार को शाला नायक, नंदनी को उप शाला नायक, अनिरुद्ध कुमार को शिक्षा मंत्री, आरुष कुमार को स्वास्थ्य मंत्री, पूर्वी को पर्यावरण मंत्री, कौशल को अनुशासन मंत्री, डिलेश्वर को सांस्कृतिक मंत्री तथा जय को खेल मंत्री चुना गया। इसी अवसर पर विद्यालय के समग्र विकास व समुदाय की सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का भी गठन किया गया। समिति में महेश कुमार बोगा को अध्यक्ष, धारनिश कोरेटी को उपाध्यक्ष तथा फिरत कोमरे को शिक्षाविद सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक, शिक्षक पेमेन्द्र कुमार साहू, महेश कुमार बोगा, सुनील कुमार, धारनिश कोरेटी, सरोज बाई, पुष्पा, सहायिका व पालकों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी गई।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन धमतरी के पुलिस अधीक्षक…
खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक…
राजनांदगांव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस लेकर शहर और…
अंबागढ़ चौकी l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना में पालकों का मेगा सम्मेलन आयोजित कर…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु…