छत्तीसगढ़

मोहला : पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी अंतर्गत समस्त क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
        आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी ग्राम/धार्मिक स्थल/जनसमूह क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है अथवा हैण्ड पंप खराब होता है, तो वे निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-223-0008 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला स्तर पर नियुक्त अधिकारी अमित कुमार मिश्रा उप अभियंता संपर्क नंबर-9907958165, सतीश कुमार महानदिया, परियोजना समन्वयक निगरानी संपर्क नंबर-9981722886, छत्रपाल ध्रुव, सहायक अभियंता संपर्क नंबर-7000539909, विकासखंड स्तर पर नियुक्त अधिकारी अं.चौकी विकासखंड विनोद कुमार सिंह, उप अभियंता संपर्क नंबर-9131350308, मोहला विकासखंड आनंद प्रकाश शर्मा, सहायक अभियंता संपर्क नंबर-9826162878, मानपुर विकासखंड, सुबोध कुमार पिस्दा, उप अभियंता संपर्क नंबर-8966943006 है।
       कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से नागरिकों से अपील की जाती है कि पेयजल समस्या के संबंध में दी गई सूचनाओं का उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जा सके। प्रशासन जनहित में इस दिशा में सतत प्रयासरत है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

42 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago