मोहला : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत युवाओं को 50 लाख तक ऋण, स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

             मोहला ।  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आकर्षक अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत विनिर्माण इकाइयों के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए तथा सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपए तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
             इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करना तथा किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का चूककर्ता न होना अनिवार्य है। साथ ही एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है और पूर्व में किसी अन्य शासकीय योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर चुके आवेदक पात्र नहीं होंगे।      
       इच्छुक अभ्यर्थी  http://www.kviconline.gov.in पर ‘DIC’ विकल्प का चयन कर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए परियोजना प्रतिवेदन, पहचान व निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, जाति प्रमाण पत्र, भूमि/भवन संबंधी दस्तावेज एवं मशीनरी के कोटेशन अपलोड करना आवश्यक होगा। योजना के अंतर्गत पात्रता अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक श्री रामकुमार गुप्ता से मोबाइल नंबर 9993135588 पर संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

7 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

7 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

7 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

7 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

7 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

7 hours ago