मोहला । जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह के पास 2 एकड़ जमीन है, जहां वो मेहनत से धान की खेती करते हैं। इस बार उनकी फसल अच्छी हुई, फसल को विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे। उपार्जन केंद्र के बेहतर व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।
किसान मुन्ना सिंह ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया इस बार बहुत सरल और व्यवस्थित हैं। उन्होंने सबसे पहले धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन की खरीदी व्यवस्था ने किसानों के लिए एक नया मार्ग खोला है। जिससे न सिर्फ किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी और बिना किसी कठिनाई के हो रही है। उन्होंने ने खास तौर पर धान उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की सराहना की। पर्याप्त बारदाना, सही समय में तौल और कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय कार्य बड़ी आसानी से हो गया।
मुन्ना सिंह ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस राशि से वे अपने परिवार के लिए घर का निर्माण करवाएंगे, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…