मोहला : मछली व्यवसाय से जुड़े किसानों का सीएससी में होगा पंजीयन

– शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने एनएफडीपी पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

        मोहला । भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करने के लिए एन.एफ.डी.पी. (राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म) पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।      
           एनएफडीपी पोर्टल का उद्देश्य मत्स्य पालकों, मत्स्य पालन समूहों एवं समितियों का कार्य आधारित पहचान डेटाबेस तैयार कर मत्स्य क्षेत्र को औपचारिक स्वरूप प्रदान करना है। योजना अंतर्गत मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मछली विक्रय व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी/च्वाइस सेंटर) के माध्यम से किया जाएगा। यदि एक ही परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न हैं, तो प्रत्येक सदस्य का व्यक्तिगत पंजीयन अनिवार्य होगा।
         पंजीयन के पश्चात मत्स्य विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा, जिसके उपरांत हितग्राही के बैंक खाते में शासन की ओर से 80 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, वहीं संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर को प्रत्येक एंट्री पर 18 रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त होंगे। पंजीयन के लिए मत्स्य कृषकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ सीएससी में उपस्थित होकर एंट्री करानी होगी। आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन अनिवार्य रहेगा। प्रारंभ में अस्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा तथा विभागीय सत्यापन उपरांत स्थायी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
         सहायक संचालक, मछली पालन द्वारा जिले के सभी मत्स्य कृषकों से अपील की गई है कि वे योजनाओं का लाभ लेने हेतु अनिवार्य रूप से एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराएं, ताकि शासन की विभिन्न मत्स्य योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

kgnews

Recent Posts

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…

26 minutes ago
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…

26 minutes ago
मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…

47 minutes ago
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…

55 minutes ago
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…

56 minutes ago
CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

1 hour ago