मोहला : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सही जानकारी प्रदान करने की अपील

       मोहला । छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। निर्वाचन प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचकों को गणना प्रपत्र का वितरण लगभग पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है।

       इस संबंध में जनसामान्य से अनुरोध किया गया कि यदि कोई व्यक्ति मृत है, अब भारतीय नागरिक नहीं है, या उसका नाम निर्वाचन सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैए तो उसे गणना प्रपत्र में सही जानकारी प्रदान करनी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति को जानबूझकर गलत जानकारी देने या जो जानकारी वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है, देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे इस पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से सहयोग करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सही तरीके से और समय पर संपन्न हो सके।

kgnews

Recent Posts

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

31 minutes ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

31 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

31 minutes ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

46 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

56 minutes ago