मोहला : महतारी वंदन योजना बनी सहारा, सुनीता ने कराया आँखों का उपचार
– महिलाओं के लिए संबल बनकर, कर रहा आर्थिक रूप से सशक्त
मोहला । जिले में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए संबल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और छोटे-मोटे खर्चों को भी आसानी से संभाल पा रही हैं।
जिले की सुनीता सेन के लिए भी महतारी वंदन योजना किसी सहारे से कम नहीं रही। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि प्राप्त होती है। उन्होंने इस राशि को बचाकर अपनी आँखों का उपचार कराया। लंबे समय से आँखों में परेशानी होने के कारण उन्हें इलाज की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक कारणों से उपचार कराने में कठिनाई हो रही थी।
महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को संजोकर उन्होंने अपना इलाज कराया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली और अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। सुनीता सेन ने बताया कि यह योजना उनके लिए बहुत मददगार साबित हुई है। छोटी-छोटी बचत ने उन्हें समय पर इलाज कराने में सहयोग दिया और स्वास्थ्य की चिंता भी कम हुई।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। इससे महिलाएँ अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं और परिवार के निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।
सुनीता सेन ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…
भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…
रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…
टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…