– कलेक्टर एवं एसपी से भेंट कर मजदूरों ने जताया आभार

       मोहला। अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम विचारपुर के 36 मजदूरों का दल महाराष्ट्र राज्य के एक गांव गुड़हल्ली में मजदूरी करने गए हुए थे।  जहां इन सभी मजदूरों को वहां के ठेकेदार के द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरों को मजदूरी का  मानदेय नहीं देने के साथ ही उन्हें अन्य प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में मजदूरों के द्वारा जिला प्रशासन से संपर्क किया गया। जिला प्रशासन के संज्ञान में आने पर तत्काल कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने मजदूरों के सकुशल घर वापसी के लिए उच्च स्तर पर पहल किया। मजदूरों का दल आज सकुशल घर वापस हो गए हैं। सकुशल घर वापसी होने पर मजदूरों ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के प्रति आभार जताया।  मजदूरों के दल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें घर वापसी के लिए प्रशासन स्तर पहल किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप वे  अपने घर वापस हो सके हैं। मजदूरों ने बताया कि अपने घर सकुशल वापस होने पर उनके परिजन खुश है। मजदूरों के घर वापसी के दौरान सभी तरह की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा किया गया है। मजदूरों ने कलेक्टर और एसपी के प्रति इस कृतज्ञता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे किसी के बहकावे में ना आकर अपने गांव में ही रहकर काम करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *