छत्तीसगढ़

मोहला-मानपुर  : पिकअप पलटने से 17 बच्‍चे घायल, ऐसे हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले के ग्राम फूलकोड़ो से छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकर लौट रहे बच्चे हादसे का शिकार हो गए।

इस घटना में 17 बच्चे जख्मी हुए हैं। जिसमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल बच्चों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम की है।

सभी बच्चे फूलकोड़ो गांव से पिकअप में लौट रहे थे। तभी रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप के पलटने के बाद बच्चे दहशत में आ गए। घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

खबर है कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल के दौरान कार्यक्रम में विधायक इंद्रशाह मंडावी भी उपस्थित थे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ने बच्चों का हाल जाना। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बीएमओ का कहना है, शाम को 17 घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। सभी की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

29 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

34 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

39 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

39 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

44 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

54 minutes ago