– भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य सभापति ने ली जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक
मोहला । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के राज्य सभापति तोमन साहू की अध्यक्षता एवं कलेक्टर सह जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष तुलिका प्रजापति की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सभापति तोमन साहू ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य केवल आपदा या आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, मानवता और स्वैच्छिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिले में ब्लड बैंक की स्थापना को प्राथमिकता देने, नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस इकाइयों के गठन, व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने पर सहमति बनी। साथ ही नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के प्रभावी संचालन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पृथक कार्यालय भवन की स्थापना, आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा रेडक्रॉस योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की नियमित समीक्षा के लिए जिला प्रबंध समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर टीबी उपचाराधीन क्षय रोगियों को निःशुल्क पोषण आहार वितरित किया गया तथा रेडक्रॉस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन रूपेश पाणिग्रही, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. विजय खोब्रागडे, राज्य शाखा के सदस्य डॉ. प्रदीप साहू, जिला शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. हेमेन्द्र भूआर्य, नोडल अधिकारी जिला रेड कॉस सोसायटी डॉ. राकेश वर्मा, समस्त बी.एम.ओ. वाइस चेयरमैन (आपदा प्रबंधन) बिशेसर दास साहू, उपाध्यक्ष संजय जैन, जिला रेड कॉस अधिकारी बिसन देवांगन सहित जिला रेड कॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य हेमलता साहू, प्रीति साहू, लता साव, उत्तरा निषाद, दिनेश कुमार साहू एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग…
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिये निरंतर…
भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026"…
रायपुर ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…
रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…