छत्तीसगढ़

मोहला : शाला प्रवेश उत्सव 16 से 27 जून तक, जनप्रतिनिधियों से सहभागिता की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों को लिखा पत्र

 मोहला , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शाला प्रवेश उत्सव में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े साथियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार बताया है।


          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालय 16 जून 2026 से नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रारंभ हो रहे हैं। इसी अवसर पर 16 जून से 27 जून 2026 तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक बालक-बालिका का विद्यालय में प्रवेश और नियमित अध्ययन सुनिश्चित हो।


         उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में उपस्थित होकर अभियान में सहभागी बनें तथा ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन के लिए प्रेरित करें, जो अब तक विद्यालय से नहीं जुड़े हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम विद्यालयों के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण विकसित किया जा रहा है तथा वर्ष 2026 से 150 विवेकानंद विद्यालयों की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शासकीय विद्यालयों को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम एवं छात्र-केंद्रित संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश तथा बालिकाओं को सरस्वती साइकिल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।
          मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और जनभागीदारी से शाला प्रवेश उत्सव सफल होगा तथा प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का अधिकार पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago