मोहला । सत्र 2026-27 के लिए शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नवीन खिलाड़ी छात्राओं के चयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परिसर में कक्षा 6वीं से 9वीं तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए चयन किया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की छत्तीसगढ़ की मूल निवासी इच्छुक छात्राओं से 15 मई से 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी से प्राप्त किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया 10 बैटरी टेस्ट के आधार पर आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन 24 जून एवं 25 जून 2026 को शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी के खेल मैदान में किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…
कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।…
जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां सुकमा । जिला प्रशासन के…
सुकमा । अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में…
धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा रायपुर सहित विभिन्न ग्रामीण…
ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…