छत्तीसगढ़

मोहला : समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत

– बैंक शाखा जाने की झंझट से मिली मुक्ति, किसान समितियों से ही निकाल रहे धान विक्रय का पैसा

– 19 समितियों से 1 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक की हुई निकासी

         मोहला । धान खरीदी वर्ष 2025-26 में कृषकों को उनके धान विक्रय पश्चात समिति में ही भुगतान प्राप्त करने हेतु जिले में संचालित 19 आ.जा./प्रा.सेवा सहकारी समितियों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से माइक्रो एटीएम सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे जिले के किसानों को धान विक्रय की राशि निकालने में सुविधा हो रही हैं। वहीं किसानों को बैंक शाखा के चक्कर लगाने से साथ लाइन लगाने झंझट से राहत मिली हैं।

        आमाटोला धान उपार्जन केंद्र में पहुंचे राजाटोला निवासी कृषक श्री महेश एवं शंकर ने बताया कि समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से काफी राहत मिली हैं। धान विक्रय पश्चात पैसा निकालने में बैंक शाखा में भीड हो जाती है, जिससे लाइन में लगने से काफी समय व्यर्थ होता हैं,लेकिन समितियों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम से उन्होंने 20 हजार रुपए कुछ ही समय में निकाल लिए, बिना लाइन में लगे।

        माइक्रो एटीएम के माध्यम से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में कृषकों द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा प्रदाय रूपे एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रतिदिन 20 हजार रूपये तक की राशि आहरण एवं जमा की जा सकेगी। लेन-देन पश्चात एजेंट समिति द्वारा अपने ग्राहकों को सिस्टम जनरेटेड स्लीप भी प्रदाय करेगी। कृषक अपने रूपे एटीएम कार्ड के माध्यम से बैंक शाखा के अलावा अपनी समितियों में भी राशि आहरण/जमा हेतु इस सुविधा का लाभ ले सकते है। समितियों द्वारा यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी।अब तक जिले के 2 हजार 631 किसानों द्वारा 1करोड़ 93 लाख 65 हजार 996 रुपए समितियों के माध्यम निकले गए हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

53 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago