छत्तीसगढ़

मोहला : सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित …

मोहला ।भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के 10 परीक्षा केंद्रों में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस तथा नियमित कैडर के धर्म गुरु, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की गई थी। सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट तथा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं।

   ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगले चरण के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। हवलदार (आर्मी एजुकेशन) एवं धर्म गुरु (जेसीओ) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 25 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स कॉलेज, सीहोर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी। सिपाही फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं महिला सैन्य पुलिस पदों की भर्ती अक्टूबर 2026 में होगी। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं) पदों की भर्ती जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

  भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर उपस्थित होना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र, निर्धारित सभी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।

       सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…

17 minutes ago
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

42 minutes ago
टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र…

52 minutes ago
बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

1 hour ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

2 hours ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

2 hours ago