मोहला : स्वरोजगार से संबंधित ऋण प्रकरणों का करें प्राथमिकता से निराकरण – कलेक्टर प्रजापति

– केसीसी प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा, अस्वीकृत ऋण प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

– समिति विहीन ग्रामों को सूचीबद्ध कर नई समितियों के गठन के निर्देश

          मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
             कलेक्टर प्रजापति ने स्वरोजगार से संबंधित ऋण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि युवाओं एवं महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़े सभी ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्वीकृत ऋण प्रकरणों की भी गहन समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद पंचायतों के सीईओ को हितग्राहीवार फॉलोअप लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य एवं कृषि विभाग के केसीसी  प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण हेतु वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व आवश्यक सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि एक प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात अगला प्रशिक्षण समय पर प्रारंभ किया जा सके।


            शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पीएम स्कूल सैचुरेशन, आधार आईडी, शौचालय एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली तथा जाति प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर आयोजित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना, पीएम स्वनिधि एवं विश्वकर्मा योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने छात्रावासों के निरीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों तथा मध्यक्षेत्र प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत देवगुड़ी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए।
         समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में सामाजिक सहायता पेंशन, आधार एवं मोबाइल सीडिंग तथा डीएलसी भौतिक सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली।  उन्होंने वृद्धजन डे-केयर केंद्र एवं वृद्धाश्रम निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयुष औषधालयों के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में सहकारी समितियां नहीं हैं, ऐसे ग्रामों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाए तथा वहां कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन से संबंधित नई समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

6 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

6 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

6 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

6 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

6 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago