छत्तीसगढ़

मोहला : 3 से 16 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे श्रमिक शिविर

– पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत रूप से जारी, श्रमिकों को भाग लेने की अपील

       मोहला । जिले के श्रमिकों को शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने श्रम विभाग द्वारा विकासखंडो में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमिकों का निर्माण श्रमिकों/असंगठित कर्मकारों का पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।
      माह फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले श्रमिक शिविर के अनुक्रम अनुसार  3 फरवरी तथा 06 फरवरी को विकासखंड मोहला के ग्राम कुंजामटोला एवं पाटनवाडवी में, विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के ग्राम-मुड़पार एवं केतकीटोला में 09 फरवरी एवं 11 फरवरी को तथा विकासखंड मानपुर के ग्राम-तुमड़ीकसा में 13 फरवरी एवं ग्राम-सरखेड़ा में 16 फरवरी को श्रमिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी श्रमिकों से अपील है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंजीयन एवं नवीनीकरण कराते हुए विभागीय योजना का भी लाभ लें। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु शिविर में दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सरपंच/पटवारी द्वारा जारी, मोबाइल नंबर ओटीपी हेतु सभी दस्तावेजो की मूल प्रति लाना आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

10 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago