अवर्गीकृत

राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान : बोले- छत्तीसगढ़ में करेंगे पार्टी को मजबूत, यहां भी हमारी विचारधारा के लोग

रायपुर। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे लगातार छत्तीसगढ़ आएंगे और प्रदेश में संगठन (LJPR) को मजबूत करेंगे। धीरे-धीरे आने वाले दिनों में वे यहां भी लोक जन शक्ति पार्टी का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के विचारधारा के लोग हैं। इन सभी राज्यों में पार्टी का मजबूती से विस्तार हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने बिहार के चुनावी दंगल में भी उतरने के संकेत दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं केंद्र की राजनीति में अपने आप को बहुत लंबे समय तक नहीं देखता हूं। मेरी राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी रहे हैं। मेरी इच्छा है, कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में आए। इसी सोच के साथ मैं राजनीति में आया हूं, यह दिल्ली में रहकर संभव नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने पार्टी के समक्ष अपनी इच्छा रखी थी। मैं जल्द बिहार वापस जाना चाहता हूं। मेरे चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा। भारतीय जनता पार्टी ने इसका कई बार प्रयोग किया है। सांसदों को चुनाव में उतारने से विधानसभा में उनको (भाजपा) बहुत फायदा हुआ। मैं चाहता हूं कि विधानसभा में जितनी सीटों पर में लड़ूं, मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर हो, तो मैं जरूर लडूंगा।केंद्रीय मंत्री पासवान ने आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार ही चुनाव परिणाम के बाद भी मुख्यमंत्री बनेंगे।

Raman dwivedi

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago