छत्तीसगढ़

राजनंदगांव : गुटखा चबाते पढ़ाता था टीचर, हुए सस्पेंड

राजनांदगांव। गुटखा खाकर स्कूली बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा विभाग को कलंकित करने वाले सुदामालाल साहू शिक्षक एलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बीजेभाठा, विकासखंड- डोंगरगांव, जिला- राजनांदगांव के विरुद्ध अध्यापन कार्य के समय मुंह में गुटका पाउच का सेवन करने की शिकायत के बाद सस्पेंड कर दिया। शिक्षक के खिलाफ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सदस्य गण एवं उपसरपंच ग्राम बीजेभाठा के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव के समक्ष लिखित में शिकायत की गई थी।

बता दें कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव द्वारा उक्त शिकायत की जांच तीन सदस्यीय जांच दल द्वारा कराई गई। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं साक्ष्य के बयान का सूक्ष्मता से परिसिलन किया गया। जिसमें सुदामालाल साहू शिक्षक एलबी द्वारा अध्यापन कार्य के समय मुंह में गुटका पाउच का सेवन कर अध्यापन कार्य करने एवं शाला परिसर में मद्यपान का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। सुदामालाल साहू एक शिक्षक हैं उन्हें अपने पदीय गरिमा के अनुरूप नशा मुक्ति एवं नशे से दूर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाना चाहिए था। लेकिन उनके द्वारा अपने पदीय गरिमा के विपरीत अध्यापन कार्य के समय बच्चों के सामने ही नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता रहा है जो कि अनुचित है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago