राजनंदगांव | बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 134वी जयंती रायपुर में मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी भाइयों एवं बहनों हजारों की संख्या में रायपुर प्रस्थान कर सहित स्मारक भवन रायपुर में बाबासाहेब के कार्यक्रम में शामिल होकर जयंती मनाया जावेगा साथ ही बाबा साहब संविधान के निर्माता शिल्पी है  उसी संवैधानिक अधिकारों को  छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पदोन्नति में आरक्षण के मामले का पालन नहीं कर रहे हैं जबकि संविधान में प्रदत्त 16(4) क, एवं 335 आर्टिकल में स्पष्ट उल्लेख है प्रतिनिधित्व के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को भर्ती पदोन्नति देने राज्य सरकार बाध्य है किन्तु छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले 2019 से लगातार संवैधानिक हक से वंचित करने का काम कर रहे हैं अर्थात संविधान में निहित प्रावधान का पालन नहीं किया जा रहा है जिसका शांतिपूर्ण ढंग से संविधान में दिए प्रावधानों को लागू करवाने हेतु जयंती के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने हेतु अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के हजारों कर्मचारी अधिकारी रायपुर में एकत्रित होकर जयंती के माध्यम से अपने संवैधानिक हक को शासन के समक्ष रखा जावेगा जिसमें राजनांदगांव , खैरागढ़,चौकी जिला से भी सैकड़ो की संख्या में आरक्षित अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति वर्ग के लोग रायपुर पहुंचेगे |

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *