सेवानिवृत कर्मचारियों ने डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया।
राजनंदगांव, जिला भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह आज शिवनाथ वाटिका में गरिमामय आयोजन के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति विशेष रुप से रही।       जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि विगत 2 वर्ष करोना काल के कारण दीपावली पर्व एवं  मिलन समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था, इसलिए 2 वर्ष बाद हुए इस आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर वरिष्ठ नेता भी उत्साहित नजर आए सभी ने एक स्वर में दीपावली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी और मंगलमय भविष्य की बधाइयां भी दी,मिलन समारोह में पधारे संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में जुट जाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि 2 वर्ष के बाद कार्यकर्ताओं से इस मंच पर मिलकर मुझे खुशी हो रही है, और विगत 2 वर्षों में हमने जिन साथियों को खोया उनके जाने का दुख भी हो रहा है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि वे जब भी राजनंदगांव आते हैं कार्यकर्ताओं की आंखों में उनके प्रति जो भाव आते हैं उन्हें देखकर वह अभिभूत होते हैं।डॉ रमन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से वर्तमान परिदृश्य में सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि खैरागढ़ नगर पालिक एवं राजनांदगाँव के एक वार्ड का निगम चुनाव सेमीफाइनल के रूप में तैयारी करना है, और चुनौती के लिए तैयार रहना है ताकि अगले विधानसभा चुनाव में हम लबरा सरकार को उखाड़ फेंकें। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख एवं अशोक शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष सावन वर्मा ने किया ।जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं महामंत्री सचिन बघेल, सावन वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाजपा प्रवेश किया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा में सेवा करने का संकल्प लिया जिसमें प्रमुख रुप से श्री भरत भूषण देवांगन निवासी वार्ड नंबर 2 लेखापाल सीएसईबी, गोविंद लाल सिन्हा निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 3 राजस्व सहायक,श्री राम सुख देवांगन मोतीपुर वार्ड नंबर 8 राजस्व विभाग, श्री संतोष गंधर्व निवासी वार्ड नंबर 2 सिंचाई विभाग नलकूप, सुखदेव सिन्हा निवासी वार्ड नंबर 2 पीएचई, श्री मनहरण देवांगन निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 3 आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री राकेश चतुर्वेदी धर्मापुर आदि  ने सहर्ष भाजपा प्रवेश किया।दीपावली मिलन समारोह में तीनों मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सहित सभी शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल हुए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *