सर्व समाज की चिंता और लेनदेन में पारदर्शिता व्यापारी की पहचान है- अजय भसीन

राजनंदगांव। स्थानी उदयाचल भवन में कल व्यापारी सम्मेलन संपन्न हुआ. जिसमें 32 संगठनों के प्रमुख व्यापारी उपस्थित हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण और ईमानदारी से उसका क्रियान्वयन करने पर व्यापारी सदैव ही सजग और सक्रिय रहा है, मोदी जी की गारंटी विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रही है, इसके पीछे मोदी जी का 10 वर्षों का अथक परिश्रम है, श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में लघु एवं मध्यम व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करेगी। भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में व्यापारी जगत का बड़ा योगदान हैं, मोदी जी ने मेक इन इंडिया एवं लोकल फॉर वोकल का नारा देकर भारतीय व्यापरियों के लिए सुगम व्यापार के बाजार खोलने का मार्ग प्रसस्त किया हैं। मोदी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत का पालन किया, और सभी के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, स्वच्छता, बिजली, जल व रोजगार की न्यूनतम सुविधा से अंतिम व्यक्ति का भला करने का लक्ष्य को लेकर पूरी ईमानदारी से जूटे हुए हैं।   श्री अभिषेक सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाला भविष्य भारत का है, अब चीन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। अब विश्व की सभी बड़ी कंपनियां भारत आने के लिए उत्सुक हैं, इसलिए भारत के व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार कर सकते हैं, क्योंकि देश में  एक मजबूत सरकार बैठी है। अभिषेक सिंह ने 26 अप्रैल को देश में फिर से मजबूत सरकार बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार व्यापार सम्मेलन के शुभारंभ में स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष राजा माखीजा ने दिया, तत्पश्चात अपने उद्बोधन में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भसीन ने कहा कि मोदी जी को मजबूत करने के अभियान में सर्वाधिक सक्रिय भूमिका व्यापारी वर्ग की रहती है। व्यापारी ही ऐसा व्यक्ति है जो सर्व समाज की चिंता और लेनदेन में पारदर्शिता अपनाते हुए समाज और देश की चिंता करता है। सम्मेलन को व्यापारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ,लाभचंद बाफना ने भी संबोधित किया। उदयाचल परिसर व्यापारियों से खचाखच भरा हुआ था, और  सभी व्यापारी उत्साहित दिखे सम्मेलन का सफल संचालन राजकुमार बाफना ने किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व जिला संयोजक एवं प्रदेश सदस्य उत्तम गिडिया ने किया। सम्मेलन को मधुसुदन यादव, संतोष अग्रवाल, राजेन्द्र गोलछा, भरत वर्मा, नीलू शर्मा, पुखराज बाफना, मनोज बैद, आलोक बिंदल एवं सहसंयोजक जैनम बैद ने भी सबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विष्णुप्रसाद लोहिया, उमेदचंद कोठारी, सागर गोलछा, योगेश सारथी, सुभाष हरिहरणो, सुधा पावर जी, चंकी अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, योगेश खत्री, राहुल जायसवाल, पंकज जैन, संजय शर्मा अनिल पुराणीक, हर्षु भाई रायचा, संतोष सावा, नाथा भाई रायचा, विजय हरिहारणों, अनिल बराडिया, जबल चंद जी, सुनील उभरानी, सुरेश अग्रवाल, एवं महेश आहूजा सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *