छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अंबागढ़ चौकी के एकलव्य आवासीय स्कूल में एक सप्ताह में दूसरी छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया…

राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी के एकलव्य आवासीय स्कूल में एक सप्ताह में दूसरी छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया है। बुधवार शाम परिसर में 11वीं की छात्रा ने फिनाइल पी लिया। छात्रा की हालत बिगड़ते ही उसे चौकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसे मे​डिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।

इसके पहले 9 जनवरी को भी एक छात्रा ने​ फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस मामले को छात्रा का घरेलू इश्यू बताकर प्रशासन ने जांच तक नहीं की। अब दूसरी छात्रा ने स्कूल परिसर में ही आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्रा का अब तक बयान तक नहीं लिया गया है। यह स्कूल परिसर में नाबालिग छात्राओं के सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही को उजागर कर रही है।

इसके पहले स्कूल के ही तीन छात्रों ने शिक्षक पर निर्वस्त्र कर स्टंप पीटने का आरोप लगाया था। जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई है। जांच टीम ने छात्रों का बयान लिया। जिसमें साफ हुआ है कि शिक्षकों ने अमानवीय ढंग से छात्रों को पीटा है। हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम

न पूछताछ कर रहे न कोई जांच शुरू की स्कूल में छात्राएं किन परिस्थितियों में आत्महत्या के प्रयास जैसा गंभीर कदम उठा रही है, इसकी जांच तक शुरु नहीं हो सकी है। स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं से भीॉबयान नहीं लिया गया है। पहली घटना के बाद भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते स्कूल में दूसरी छात्रा के आत्महत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। यहां दूर-दराज से अजा-जजा वर्ग के छात्र-छात्राएं यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

स्कूल के भीतर बारीकी से इसकी जांच की जाएगी { एकलव्य स्कूल में दो छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, क्या कोई जांच हुई ? – पहली छात्रा ने घरेलू इश्यू को वजह बताया था। दूसरी का बयान फिलहाल नहीं हुआ है। { छात्रों को भी स्टंप से पीटने की शिकायत हो चुकी है। क्या जांच हुई इसमें ? – जांच टीम गठित हुई थी।

सभी का बयान लिए। ​शिकायत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सौंप दी गई है। { दो छात्राओं ने ऐसा गंभीर कदम उठाया है। स्कूल के भीतर जांच या बयान हुआ? – इसकी तैयारी कर ली गई है। स्कूल के भीतर बारीकी से जांच किया जाएगा। कुछ लापरवाही कर्मचारियों की है। छात्र- छात्राओ से भी बयान लेंगे।

एमएलसी रिपोर्ट मिली न पुलिस को अंदर जाने दिए छात्राओं के सुसाइड के प्रयास के मामले में पुलिस की ओर से भी कोई जांच शुरु नहीं हो सकी है। अंबागढ़ चौकी के टीआई अश्वनी राठौर ने बताया​ कि छात्राओं को प्राथमिक जांच के बाद सीधे रेफर किया गया है। उन्हें किसी तरह की एमएलसी रिपोर्ट तक नहीं दी गई है।

परिजनों ने कोई शिकायत तक दर्ज नहीं कराई है। प्रशासन खुद मामले की जांच कर रही। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पहली घटना के बाद पुलिस ने स्कूल में जाने का प्रयास किया लेकिन भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

छात्राओं के सुसाइड के प्रयास का मामला गंभीर है। बाल कल्याण समिति को दोनों छात्राओं की काउं​िस​लिंग करनी चाहिए। स्कूल में भी छात्राओं के ग्रुप काउं​िसलिंग की ज़रुरत है। ताकि इसकी वजह साफ हो सके। डीईओ को जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच करानी चाहिए।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago