छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अगले 48 घंटे ग्रीष्म लहर का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 3 डिग्री बढ़ेगा…

राजनांदगांव , जिले में अगले 48 घंटे प्रचंड गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए ग्रीष्म लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ​अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का भी पूर्वानुमान जारी किया है। इससे गर्मी चरम पर पहुंच सकती है।

पहले ही दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। इसमें और इजाफा होने की संभावना है। ग्रीष्म लहर के दौरान हवाएं और गर्म हो सकती हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने खासकर सुबह 10 से शाम 4 बजे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

जरूरत नहीं पड़ने पर धूप में नहीं निकलने की चेतावनी दी हैं। इस दौरान लू लगने का खतरा सबसे अधिक बना रहेगा। हालाकि मौसम विभाग ने 26 मई से मौसम में बदलाव के भी संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट भी संभावित है।

रात का तापमान 30 डिग्री, गर्म हवा चल रही गर्मी के हालात ऐसे हैं कि सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चल रही है। जो शरीर को झुलसा रही है। वहीं रात 10 बजे गर्म हवाओं की स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे दिन के साथ रात में भी बेचैन करने वाली गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए सड़क पर सन्नाटा पसर रहा है। कूलर-एससी से भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि यह हालात 25 मई तक बन रहेंगे। उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

2 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

2 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

2 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

2 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

3 hours ago