राजनांदगांव, एक बाइक में सवार होकर जा रहे दो में से एक की हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। साथ में बैठा दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेन्ड्री में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी थी।
छुरिया थाना क्षेत्र से हमारे प्रतिनिधि शिशुपाल साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 11 फरवरी की रात लगभग 8.20 बजे छुरिया क्षेत्र के बीच महाराजपुर रोड में दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गयी। डॉयल 112 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहंुचाया गया। गंभीर रूप से घायल धनेश्वर कंवर पिता स्व. आनंदराम कंवर (25) एवं शुभम कंवर पिता कनसराम कंवर (25) दोनों निवासी ग्राम महाराजपुर पुलिस चौकी चिचोला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया ले जाया गया। डॉक्टर ने शुभम कंवर पिता कनस राम को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल धनेश्वर कंवर पिता स्व. आनंदराम कंवर को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल भेजा गया है। घायलों को मदद करने में आरक्षक नंद कुमार एवं वाहन चालक किशोरी राम पटेल की भूमिका सामने आयी।
