राजनांदगांव । नगर निगम राजनांदगंाव के कर्मचारियो को समय पर वेतन, भविष्य निधि की राशि नियमित जमा करने के अलावा आम जनता को समुचित पेयजल, साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्या को लेकर छत्तीसगढ मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे थे, जिनसे नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने उनकी मागों पर चर्चा की। चर्चा उपरांत श्री वर्मा का अनशन समाप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि प्रेमनारायण वर्मा अपने साथियो के साथ निगम कर्मचारियो के वेतन, भविष्य निधि, सेवानिवृत्त कर्मचारियो का राशि भुगतान के अलावा शहर में समुचित साफ सफाई, दवा छिडकाव, कुॅआ सफाई  सहित अन्य मूलभूत समस्याओ को लेकर अनशन पर बैठे थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-2.jpg

अनशन पर बैठे श्री वर्मा सहित जल विभाग के कर्मचारी से कल शाम महापौर मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा के साथ जाकर हडताल के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी विषयों मंे चर्चा हुई थी, कुॅआ सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है, एक सप्ताह के अंदर सफाई चालू हो जायेगी। साफ सफाई के संबंध में प्रतिदिन मानिटरिंग कर दिशा निर्देश दिया जा रहा हैै। सभी विषयांें पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
आज निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा, तहसीलदार मनीष वर्मा एवं अधिकारियों के साथ अनशन स्थल पहुच उनसे चर्चा किये। चर्चा उपरांत आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कर्मचारियों का अपै्रल तक नियमित वेतन दिया जा रहा है, अधिकारियों का वेतन देना प्रक्रियाधीन है।

इसी प्रकार प्लेसमेंट कर्मचारियों का लंबित वेतन भी दिया जा रहा है, जिसकी अवधि में कमी हुई है तथा प्लेसमेंट एजेन्सी को ई.पी.एफ. जमा करने नोटिस दिया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान भी प्राथमिकता तय कर किया जा रहा है। इसके अलावा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई जैसी मांगो के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए गये है तथा आपके अन्य  मांगो पर विचार कर निराकरण किया जायेगा, इस संबंध में आपके साथ बैठकर चर्चा की जावेगी। उन्होंने सभी पहुलुओ पर सार्थक चर्चा कर अनशन समाप्त करने निवेदन किया और प्रेमनारायण वर्मा एवं उनके साथियों ने अपना अनशन समाप्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा राम साहू सहित पदाधिकारी तथा निगम व पुलिस प्रशासन उपस्थित था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *