प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित शिविर में 5 वार्डो से प्राप्त आवेदनों का समाधान बता, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस का होगा वितरण
राजनांदगांव। शासन की पहल पर आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ देने उनसे संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओ का निराकरण करने एक माह से सुशासन तिहार 2025 का पूरे प्रदेश में आयोजन हो रहा है। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में समस्याआंे का निराकरण बताने समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कडी में नगर निगम द्वारा भी वार्डो मंे 5 मई से 31 मई 2025 तक प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में नगर निगम के अलावा अन्य शासकीय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रह कर आमजनों को उनकी समस्या का समाधान बताकर उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस का वितरण कर अन्य शासकीय योजना का लाभ दे रहे है।
शिविर के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि समाधान शिविर की कडी में 26 मई सोमवार को वार्ड नं. 37,38,39,40 व 48 के लिये दिग्विजय कालेज में प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा। जिसमें उपरोक्त वार्ड के नागरिक जिनके द्वारा अपनी समस्या संबंधी आवेदन दिये है, उनका समाधान बताया जायेगा। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा। उन्होंने उपरोक्त 5 वार्ड के वार्डवासियों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का समाधान जान, शासन की योजनाओ का लाभ लेने की अपील की हैै।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…