राजनांदगांव | आरोपी के खाते से ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन की पुष्टि जांच में हुई है। साइबर ठगी के लिए अपना बैंक खाता बेचने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तुमड़ीबोड़ निवासी आरोपी तौहिद खान ने साइबर ठग गिरोह को अपना खाता बेचा था, जिससे ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *