छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अब्दुल कलाम राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी चुने गए

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राज्यसभा इमरान प्रतापगढ़ी ने एक नियुक्ति पत्र जारी कर अब्दुल कलाम खान को राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त अनुशंसा के लिए उन्होंने इमरान प्रतापगढ़ी, सोनिया गांधी, मलिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका, केसी वेणुगोपाल और फूलों देवी नेताम सहित पूरे अल्पसंख्यक विभाग का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
यह पहली मर्तबा है कि, अब्दुल कलाम को राजस्थान प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भी अब्दुल कलाम खान ने इस तरह की जिम्मेदारियों पहले भी बखूबी निभाई है, जिसके मद्देनजर ही उन्हें इस बार भी इतनी अहम जिम्मेदारी अलाकमान ने सौंपी है। इसके पूर्व भी कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक चुना था और अब्दुल कलाम खान ने उनकी ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। यही नहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी उन्हें किलोई विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा चुका है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी रिठाला विधानसभा के पर्यवेक्षक बनाये गये थे। अब्दुल कलाम खान वर्तमान में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी है, राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं। उनकी लंबे समय की सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा के चलते ही उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। अब्दुल कलाम खान ने संगठन को विश्वास दिलाया है कि, उन पर भरोसा करके जो जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी गई है, उसको बखूबी निभाएंगे आगे उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग नया इतिहास रचेगा, उनकी इस नियुक्ति से संगठन और इष्ट मित्रों में हर्ष का माहौल है।

kgnews

Recent Posts

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

20 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

27 minutes ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

29 minutes ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

37 minutes ago
CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…

44 minutes ago
CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

49 minutes ago