राजनांदगांव शहर में अवैध प्लाटिंग की फाइल निगम में दबिश हुई है। इस पर अब कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। इसके लिए भाजपा पार्षद दल ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अंदरखाने कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है। निगम प्रशासन ने शहर के अलग-अलग हिस्सो में अवैध प्लाटिंग को चिन्हित किया था। जिसके बाद करीब 58 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सिर्फ नोटिस जारी करने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। निगम ने इसे लेकर आगे कोई भी कार्रवाई नहीं की। लेकिन अब प्रदेश में सरकार बदलने के बाद इन प्रकरणों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। भाजपा पार्षद अलग-अलग मामलों को लेकर लगातार निगम प्रशासन के अफसरों तक पहुंच रहे हैं। बीते दिनों सड़क निर्माण को लेकर हुए टेंडर की प्रक्रिया को लेकर भी जांच की मांग की गई। इसके बाद अवैध प्लाटिंग पर भी सख्ती से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण का मामला फिर गरमाएगा इधर बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण में हुए भ्रष्टाचार का मामला फिर खुलने वाला है। इसे लेकर भी आने वाले दिनों में भाजपा पार्षद निगम प्रशासन के अफसरों को घेरने की तैयारी में हैं। बूढ़ा सागर में सौंदर्यीकरण के नाम पर 16 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की पुष्टि जांच में हो चुकी है। लेकिन दो अफसरों के निलंबन के बाद आगे की कार्रवाई थमी हुई है। अब इस पर तेजी आने की संभावना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *