राजनांदगांव : अब ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच लिटिया में शुरू हुई तीरंदाजी एकेडमी…
राजनांदगांव , क्रीड़ा भारती एवं स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम लिटिया में तीरंदाजी एकेडमी की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत विशेष टैलेंट आइडेंटिफिकेशन अभियान चलाकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एकेडमी में खिलाड़ियों को आधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों, जैसे रिकर्व एवं कम्पाउंड बो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम लिटिया की सरपंच लीला गोपीचंद गायकवाड़ ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए पारंपरिक तीरंदाजी को नई पहचान दिलाने वाला सुनहरा अवसर बताया।
क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, जिलाध्यक्ष धीरज कन्नौजे, शिवम यादव, रजत खुटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराना है। राजनांदगांव के अनुभवी तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं डिप्लोमा कोच हीरु साहू के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि एकेडमी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति रुचि बढ़ने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने का नया अवसर मिलेगा।
रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…
बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…
’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…
बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…
रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…
कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…