छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अब तक 12 फीसदी ही भर सका है मोंगरा बराज…

राजनांदगांव , मानसून के मजबूत होने के बाद मैदानी इलाकों में जारी बारिश जलाशयों के कैचमेंट एरिया में उम्मीद से कमजोर है। यही वजह है कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी मोंगरा बराज सिर्फ 12 फीसदी ही भर सका है।

आमतौर पर हर साल शुरुआती बारिश कैचमेंट एरिया में बेहतर रहती है। जिसकी वजह से जलाशयों में जलभराव तेज होता है। लेकिन इस बार कैचमेंट एरिया में बारिश बीते सालों की तुलना में कमजोर है। यही स्थिति जिले के खातूटोला बैराज, मटियामोती जलाशय, ढारा जलाशय, रुसे जलाशय और दूसरे जलाशयों में भी है।

इन जलाशयों के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश की जरूरत है। जिसके बाद ही यहां जलभराव बेहतर हो सकेगा। बता दें कि मोंगरा के अलावा सभी प्रमुख जलाशयों में भी 10 फीसदी से कम पानी मौजूद है। इन्हीं जलाशयों के भरोसे खरीफ सीजन मेंे ​िंसंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। इधर जिले में दो दिनों से बारिश थमी हुई है। अलग-अलग हिस्से में हल्की बारिश ही दर्ज की गई है।

खंड वर्षा के बनेंगे हालात मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका अब भी म​जबूत स्थिति में हैं। इससे अगले दो से तीन दिन जिलेभर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 15 जुलाई तक बारिश की गतिविधि बेहतर रहेगी। इसके बाद खंड वर्षा जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क…

3 minutes ago
CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

बस्तर। भानपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को…

19 minutes ago
CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

रायपुर। बालक आयुष चौहान और पीयूष चौहान निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, रायपुर 8…

23 minutes ago
CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में पुरानी प्रतीक्षा सूची के दुरुपयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते…

28 minutes ago
पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

लुधियाना. पंजाब सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया…

32 minutes ago
CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…

33 minutes ago