छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अब तक 86 बार रथ पर जगन्नाथ को शहर भ्रमण करा चुके हैं भक्त…

राजनांदगांव , भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि यानी 16 जुलाई को धूमधाम से निकाली जाएगी। शहर के गांधी चौक स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर से गुरुवार को 87 वीं रथयात्रा निकाली जाएगी। पारंपरिक रथ को भव्यता प्रदान की गई है। रथयात्रा धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इसमें शामिल होकर श्रद्धालु माता- बहनें, बंधु महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन व आशीर्वाद का पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

श्रीजगन्नाथ मंदिर रथयात्रा आयोजन समिति के प्रमुख महेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर में सुबह 8 बजे से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा का विशेष श्रृंगार पूजन किया जाएगा। भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है। बताया कि शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व दोपहर 2 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा व सुदर्शन चक्र को भव्य रथ में विराजित किया जाएगा। पूजा-आरती के बाद दोपहर 2:30 बजे रथ की रस्सी को सैकड़ों भक्त माता-बहनों व बंधुओं द्वारा अपने हाथों से खींचा जाएगा। इसी के साथ रथयात्रा प्रारंभ होगी। इस दौरान संस्कारधानी की विभिन्न भजन मंडलियों के द्वारा सुमधुर भजनों, ढोल-नगाड़े की प्रस्तुति दी जाएगी।

स्वागत सनातन संस्कृति के अनुसार किया जाएगा रथयात्रा नगर के गांधी चौक से दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक, बसंतपुर थाना से सदर बाजार, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग से श्रीश्याम मंदिर गली से कामठी लाइन, भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक से जयस्तंभ चौक भ्रमण करते हुए जूनी हटरी स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर पहुंचेगी। यहां स्वागत पारंपरिक सनातन संस्कृति के अनुसार किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक श्रीराम जानकी मंदिर में ही विराजेंगे। भक्तों को दर्शन देंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

15 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

21 minutes ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

30 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…

45 minutes ago
CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…

54 minutes ago
CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

1 hour ago