राजनांदगांव । संविधान निर्माता परम्पूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको एवं अम्बेडर अनुयायियो को बधाई दी है। उन्होंने हमारे अधिकारो व कर्तव्यो का बोध कराने वाले महान व्यक्तित्व के बताये मार्गो पर चल अपना जीवन सफल बनाने की अपील की है।
विधायक डॉ. रमन सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. अम्बेकर दलितो मे मसीहा एवं एक महान विद्वान, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता थे, जिनका योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय है। उनका जीवन सच्चाई, न्याय और सामाजिक समानता के लिये संर्घष का प्रतीक है। उन्हांेने कहा कि बाबा साहेब ने 3 मंत्र दिये-शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। अतः हमे इसी विचारधार में चलना होगा, तभी देश मेे एकता कायम रहेगी।
सांसद श्री पाण्डे ने बधाई देते हुये कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें भारतीय सविधान का जनक कहा जाता है, जिसने सभी नागरिकों को समानता, न्याय और मौलिक अधिकार प्रदान किये। उन्होंने कहा कि हमे उनके सिद्धांतो को आत्मसात कर समाज व देश हित में कार्य करना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *