राजनांदगांव : अर्जुनी, रातापायली में दबिश, 3 ट्रैक्टर जब्त…

डोंगरगांव , क्षेत्र में लंबे समय से जारी रेत, मुरुम और गिट्टी के अवैध खनन को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए, लेकिन यह कार्रवाई केवल एक-दो स्थानों तक सीमित रहने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार कमल किशोर साहू के नेतृत्व में ग्राम अर्जुनी और रातापायली में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया।

राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रातापायली में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों में सीजी 24 पी 3648 और सीजी 24 4024 (वाहन मालिक- संत राम पांडे) को अर्जुनी से तथा सीजी 08 एसी 8218 (वाहन मालिक गोवर्धन सिन्हा) को रातापायली से पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद तीनों ट्रैक्टरों को डोंगरगांव पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया कार्रवाई में नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, आरआई भारत सिंह शिवना, पटवारी अजय राणा, बाबूलाल और योगेश सहारे भी मौजूद रहे।

जब्त किए गए वाहनों को डोंगरगांव पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध खनन और परिवहन हो रहा है, तो केवल एक स्थान पर कार्रवाई करना प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। यदि प्रशासन लगातार और व्यापक स्तर पर कार्रवाई करे तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। क्षेत्र के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध खनन और परिवहन जारी होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सीमित कार्रवाई किए जाने से सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार डोंगरगांव क्षेत्र के कई गांवों और नदी घाटों में लंबे समय से रेत, मुरुम और गिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।

kgnews

Recent Posts

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

41 minutes ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

10 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

10 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

10 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

11 hours ago