राजनांदगांव : अलग-अलग 9 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव/खैरागढ़ | पुलिस ने पिछले चार महीनों में जिले के अलग-अलग ९ जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4) 305(ए), 62 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र, पत्ती, लॉकेट आदि जेवर कीमती 8 लाख रुपए, चांदी के पायल, लच्छा आदि जेवर कीमत डेढ़ लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त तीन नग मोटर साइकिल कीमत डेढ़ लाख और चार नग मोबाइल फोन कीमत तीस हजार रुपए कुल 11 लाख 30 हजार रुपए के जेवर व अन्य सामानों की जब्ती हुई है।

पुलिस ने बताया कि सभी मामले में अपराध का तरीका एक ही था। यह गिरोह रात में ग्रामीण क्षेत्रों के सूने मकान के ताले तोड़कर हाथ साफ करते थे। इसके अलावा वृद्ध व्यक्तियों के घर के ताला को तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगदी रुपयों की चोरी करते थे। आरोपियो के विरूद्व अन्य जिला से भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

इन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

खैरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता लेकर खुलासा किया है कि ये आरोपी पिछले चार महीने से क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में अशोक पिता रूपराम पारधी (35) निवासी कुकुरमुड़ा, बाजार अतरिया, दुर्गेश पिता कृष्णा पारधी (२०) निवासी कुकुरमुड़ा, जितेंद्र पिता बबला पारधी (3०) निवासी सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा, दुखहरण पिता अलकू पारधी (४०) निवासी ग्राम ढोलिया कन्हार थाना खैरागढ़, मंगल पिता हेमसिंग पारधी (35) निवासी सेमरिया पुलिस चैकी खंडसरा थाना बेमेतरा, प्रकाश पिता शिवसिंग पारधी (२०) निवासी सेंमरिया पुलिस चौकी खंडसरा थाना बेमेतरा, राजू पिता बलीराम पारधी (४२) निवासी कुसमी बहेरा जिला बेमेतरा, रंजित पिता मोजीराम पारधी (3२) निवासी सेंमरिया पुलिस चैकी खंडसरा थाना बेमेतरा, अजूबा पिता रामारायण पारधी (28) निवासी घटियाखुर्द थाना नंदिनी जिला दुर्ग, गुलाब पिता दशरथ पारधी (१९) निवासी ग्राम सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा, फूलचंद उर्फ बगदी पिता सूरजलाल पारधी (55) निवासी राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग और भागवत पिता लल्लू पारधी (४८) निवासी ग्राम खजरी थाना खैरागढ़ शामिल हैं।

kgnews

Recent Posts

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

40 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

56 minutes ago
MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर…

59 minutes ago
MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

2 hours ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

2 hours ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

3 hours ago