छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अवमानक एवं मिथ्याछाप खाद्य सामग्री ब्रिकी करने पर ढाबा संचालक पर लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना

राजनांदगांव। अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी सीएल मार्कण्डेय द्वारा अवमानक एवं मिथ्याछाप खाद्य प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनांदगांव तहसील के ग्राम टेड़ेसरा स्थित मेसर्स महाराजा ढाबा के संचालक अवधेश मिश्रा पर खाद्य सामग्री अवमानक पाये जाने पर 50 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेसर्स महाराजा ढाबा से दाल फ्राई, सब्जी, पनीर, खोवा, मिनी पेड़ा, मावा मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने आशंका के आधार पर संग्रहित कर गुणवत्ता जांच के लिए राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। राज्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जांच में नमूने अवमानक पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण सुनवाई में दाल फ्राई (खुला) एवं गाजर मटर सब्जी (खुला) का नमूना जांच में अवमानक पाये जाने के कारण 25-25 हजार रूपए का जुर्माना (अर्थदंड) लगाया गया है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

26 minutes ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

30 minutes ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

1 hour ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

2 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

2 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago