छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अवमानना मामला, तहसीलदार पटवारी को हाईकोर्ट का नोटिस…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में तहसील छुईखदान की तहसीलदार मोक्षदा देवांगन और बुन्देली हल्का पटवारी देवेंद्र ताम्रकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामला केसीजी जिले के तहसील छुईखदान अंतर्गत ग्राम बुन्देली निवासी रामजी सोनी की दो दुकानों से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बारिश के मौसम से बचाव के लिए रामजी सोनी अपनी दुकानों में निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसे सरपंच की शिकायत पर तहसीलदार ने बिना जांच रोका था।

इसके खिलाफ रामजी सोनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता लवकुमार रामटेके ने पक्ष रखते हुए सीमांकन कराने की मांग की, जिस पर हाईकोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को दोनों दुकानों का सीमांकन करने का आदेश दिया था। बताया गया कि तहसीलदार ने 5 जनवरी 2026 को संबंधित पटवारी को 10×10 की दो दुकानों का सीमांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं किया गया। आदेश का पालन नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर की। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकल पीठ ने प्रथम दृष्टया आदेश की अवमानना मानते हुए 30 अप्रैल 2026 को तहसीलदार मोक्षदा देवांगन और पटवारी देवेंद्र ताम्रकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

52 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago