राजनांदगांव , मोहारा सहकारी समिति का धान अनधिकृत रूप से खरीदने वाले यशवंत उर्फ राजू वर्मा को मोहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के मकान से 160 कट्टा धान जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि डोंगरगढ़ के सहायक खाद्य अधिकारी ने समिति में धान में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें सेवा सहकारी समिति मोहारा के समिति प्रबंधक प्रभारी संतोष वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर वेदप्रकाश साहू, अनधिकृत रूप से धान खरीदने वाले राजू वर्मा ने कस्टम मिलिंग का उल्लंघन किया। धान को फर्जी सूखत दिखाया गया। 995.68 क्विंटल धान का गबन किया गया।
शासन के साथ धोखाधड़ी कर अफरा-तफरी की गई। जांच में समिति से बिना वैध दस्तावेज के अनधिकृत व्यक्ति को अवैध रूप से धान बेचने की बात सामने आई। जिसके बाद धान खरीदने वाले यशवंत उर्फ राजू वर्मा को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने मोहारा समिति प्रबंधक से अवैध धान खरीदना स्वीकार किया।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…