राजनांदगांव | बसंतपुर पुलिस ने दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 108 पाव शराब जब्त किया गया हैँ। जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। आरोपी लोकेश श्रीवास और राहुल राजपूत को शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया है। दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
