राजनांदगांव नवरात्र पर्व की अष्टमी पर 16 अप्रैल को जिले के देवी मंदिरों में विधि-विधान से हवन होंगे। मां पाताल भैरवी मंदिर में शाम 5 बजे हवन शुरू होगा। हवन के बाद महा आरती होगी इसके बाद राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को विसर्जन की महा आरती के बाद कुंवारी कन्या भोजन होगा। इसके बाद ज्योत जंवारा का विसर्जन किया जाएगा। मंदिर समितियों ने हवन पूजन, राम जन्मोत्सव मनाने, महा आरती, कन्या भोजन, महा प्रसादी और ज्योत जंवारा विसर्जन करने तैयारियां पूरी कर ली है। सप्तमी की मध्य रात्रि मां पाताल भैरवी एवं मां शीतला का विशेष शृंगार किया गया। अष्टमी के अवसर पर जिले के सभी देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति बनी रहेगी। अष्टमी पर भक्तों की सुविधा के लिए मां पाताल भैरवी मंदिर एवं मां शीतला मंदिर में मंदिर समिति द्वारा पार्किंग, बैरिकेडिंग, पंडाल, पेयजल बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया है। शहर एवं जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी इसी प्रकार की तैयारी की गई है। पटरी पार चिखली के शीतला मंदिर, शांति नगर के शिवधाम में दुर्गा मंदिर, शिव नगर के शिव मंदिर, गौरी नगर के दुर्गा मंदिर में आज हवन और महा आरती होगी वहीं भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कुंड में होगा विसर्जन मां पाताल भैरवी मंदिर में 1929 ज्योति प्रज्वलित की गई है। इसी मंदिर परिसर में बने कुंड में मनोकामना ज्योति कलश का विसर्जन किया जाता है। माता शीतला मंदिर में इस नवरात्र में 1400 व पुराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर में 450 ज्योति प्रज्वलित की गई है। राम नवमी पर 18 अप्रैल को राम नवमी उत्सव समिति विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विशाल शोभायात्रा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर महावीर चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर में पहुंचेगी जहां भक्तों को प्रसादी वितरण किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *