छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी होंगे

राजनांदगांव । लोक शिक्षक संचालनालय द्वारा केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के कंपोनेंट-2 अंतर्गत कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से अनुरोध किए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र प्रणाली तैयार कर लाइव कर दी गई है।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय स्थित लोक सेवा केन्द्रों में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की तरह ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही निर्धारित प्रारूप में सरपंच या पार्षद तथा पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

kgnews

Recent Posts

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

16 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

53 minutes ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

53 minutes ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

1 hour ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

1 hour ago
MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

MP Weather Update: 35 जिलों में झमाझम बारिश, भोपाल-राजगढ़ वैकल्पिक मार्ग बंद; खजुराहो-मंडला में 4.2 इंच पानी

भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…

1 hour ago