छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अहिल्या बाई होल्कर ने सुशासन की नई परिभाषा दी: योगेश दत्त मिश्रा

राजनांदगांव। जिला भारतीय मजदूर संघ की स्थानीय इकाई ने आज प्रसिद्ध समाज सेविका धर्म जागरण की पुनर्स्थापना करने वाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनायीं।
भामसं के जिला मंत्री नरेश कुमार साहू ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुये बताया कि समारोह को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त मिश्रा ने कहा कि अहिल्या बाई जी ने भारतीय संस्कृति के पुर्नस्थापना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। वे देश के जीर्ण-शीर्ण पड़े प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का पुर्ननिर्माण कराया, शासन किस तरह से चलाया जाये, जनता से प्राप्त हो रहे टैक्स का जनहित में किस तरह से उपयोग किया जाये, विकास कार्य लोगों के हित में किस तरह से हो इसकी नई परिभाषा गढ़ी थी।

वे अपने शासनकाल में धार्मिक स्थलों का पुर्ननिर्माण तो किया ही साथ ही साथ पारदर्शी व विकासोन्मुखी शासन चलाने की परम्परा को भी स्थापित किया। वे भारतीय संस्कृति में स्वाभिमान के प्रतीक है और इसीलिये भारतीय मजदूर संघ ने उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर देशभर में उनके द्वारा बताये गये विचारों, सिद्धांतो व शासन प्रणाली को जन-जन तक बताने का कार्य किया जा रहा है। समारोह के प्रारंभ में महिला प्रतिनिधियों का मंडल के अध्यक्ष ने सम्मान कर उन्हे सामग्री भेंट की।
इस दौरान प्रमुख रूप से निर्माण मजदूर संघ की राष्ट्रीय मंत्री भारती शर्मा, धनेश्वरी साहू, सुरेखा कोमरे, नीलम पुजेरी, दीपा कंवर, ममता कंवर, हेमंत कुमार साहू, गोपाल दास साहू, विश्राम जी, दीपचंद, मनीराम साहू, नरेन्द्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष गजानंद मिश्रा  सहित बड़ी संख्या में भामसं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago