राजनांदगांव | ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपने आचरण व समय में सुधार करने की समझाइश दी गई। लेकिन वह ग्रामीणों से ही विवाद करने लगती है। डोंगरगांव ब्लाक के ग्राम अरसीटोला के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाने की मांग की है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण लोकचंद मंडावी, मोहन लाल पटेल, सुखदेव राम पडौती सहित अन्य ने बताया कि गांव का आंगनबाड़ी समय से नहीं खुलता। वहीं समय से पहले बंद कर दिया जाता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ाने के बजाय अपने निजी कार्य में व्यस्त रहती हैं। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को भरपेट भोजन नहीं मिलता। वहीं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। जिससे परेशान होकर मामले की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आंगनबाड़ी 1 व 2 के कार्यकर्ता को हटाकर अन्य कर्मचारी नियुक्त किया जाए।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…